फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुजफ्फरनगर के युवकों ने दिखाया दम, फिर भी पास हुए कम

मुजफ्फरनगर के युवकों ने दिखाया दम, फिर भी पास हुए कम

Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के युवकों ने दिखाया दम, फिर भी पास हुए कम
सहारनपुर। सेना में भर्ती को लेकर सहारनपुर में चल रही प्रक्रिया के चौथे दिन मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों ने पूरा जोर दिखाया। रिमाउंट डिपो के मैदान में 7101 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन दौड़ एवं शारीरिक मापदंड के बाद सिर्फ साढ़े पांच प्रतिशत अभ्यर्थी ही अगले राउंड की परीक्षा के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो के मैदान में चल रही भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे। भर्ती अधिकारी कर्नल कुलदीप की देखरेख में सोमवार की रात दो बजे शुरू हुई मुजफ्फरनगर के युवकों की सेना भर्ती प्रक्रिया में पहले उनके रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजों की जांच की गई। मुजफ्फरनगर के कुल 11427 युवकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि मैदान में 7101 युवक पहुंचे। भर्ती के लिए पहुंचे नौजवानों की काफी दूर तक लंबी लाइन लग गई। उसके बाद दौड़ शुरू की गई। दौड़ में मुजफ्फरनगर के युवक जमकर दौड़े। दौड़ के दौरान आगे निकलने की होड़ में कई युवक गिरकर चोटिल होते रहे। यही नहीं दौड़ का समय समाप्त होने के बावजूद कुछ युवकों ने दौड़ पूरी करने वाले युवकों में शामिल होने का प्रयास किया। जिन्हें सेना के जवानों ने रोक दिया।
विज्ञापन

----------
6704 अभ्यर्थी अनफिट
भर्ती प्रक्रिया में मुजफ्फरनगर के 7101 अभ्यर्थी भर्ती होने के लिए पहुंचे। जिनमें से दौड़ और शारीरिक मापदंड के बाद सिर्फ 397 अभ्यर्थी ही चुने जा सके, जबकि 6704 युवक अनफिट घोषित किए गए। जिनमें से कुछ कागजों में कमी, दौड़ एवं शारीरिक मापदंड एवं अन्य प्रक्रिया में बाहर हो गए। साढ़े पांच प्रतिशत युवक ही अगले राउंड में प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
-- बीस मीटर पहले ही गिर गया, टूटा पैर
मुजफ्फरनगर के युवकों की हुई दौड़ में अभ्यर्थी जमकर दौड़ लगा रहे थे। साथियों के साथ ग्राम सोरम का रजत (20 वर्ष) भी दौड़ रहा था। लक्ष्य से मात्र बीस मीटर के फासले पर अचानक उसका पांव फिसला और वह जमीन पर कलाबाजी खाते हुए गिर पड़ा। हादसे में उसके पांव के ठीक ऊपर से टांग की हड्डी टूट गई। रजत के साथ साथ उसका साथी भी उससे दस मीटर आगे दौड़ रहा था। अपने साथी रजत की चीख सुनकर वह भी रुक गया और पलटकर रजत की ओर देखा। तो वह अपनी दौड़ पूरी करना छोड़ रजत की ओर दौड़ पड़ा और रजत को संभाला तथा जिला अस्पताल पहुंचाया।

---------------
-- आज दौड़ेंगेे बुलदंशहर के अभ्यर्थी
बुधवार को बुलंदशहर के अभ्यर्थियों का नंबर है। सेना भर्ती में बुलंदशहर की तहसील डिबाई, शिकारपुर और खुर्जा के युवकों की दौड़ होगीञ। जबकि बुलंदशहर तहसील के युवकों की दौड़ बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed