{"_id":"5b9956a7867a55012c350410","slug":"151536775847-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रामपुर मनिहारन के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस के एक युवक पर उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि गांव के बस अड्डे पर उसकी फलों की दुकान है। दस सितंबर को उसकी बेटी दुकान पर अकेली बैठी हुई थी। तभी पड़ोस में दुकान करने वाला आरोपी उसकी दुकान में घुस गया और चाकू दिखाकर उसकी बेटी को आतंकित कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान उसका पति दुकान पर पहुंच गया। जिसे देखते ही आरोपी चाकू दिखाता हुआ फरार हो गया। कुछ देर बाद ही आरोपी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उसकी दुकान में घुस गए और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की, सामान तोड़ दिया गया। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें देकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।