{"_id":"5b634fab4f1c1bac7d8b60bf","slug":"151533235115-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों में नौ अगस्त तक अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों में नौ अगस्त तक अवकाश घोषित
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों में नौ अगस्त तक अवकाश घोषित
सहारनपुर। कांवड़ मार्ग पर स्थित कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को प्रशासन ने तीन अगस्त से नौ अगस्त तक के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में विद्यालय यथावत खुले रहेंगे। शिक्षकों ने पूरे जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।
कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते कांवड़ मार्ग पर स्थित स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले भगवानपुर-गागलहेड़ी पर काली नदी पुलिस चौकी से गागलहेड़ी, सहारनपुर नगर, अंबाला रोड, नकुड़ तिराहा होते हुए शाहजहांपुर यमुना नदी के पुल तक कांवड़ मार्ग पर कक्षा एक से कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं सभी प्रकार के विद्यालयों में तीन अगस्त से नौ अगस्त तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
सिर्फ कांवड़ मार्ग के स्कूलों में अवकाश घोषित करने से शिक्षकों ने रोष जताया है। शिक्षकों का कहना है कि मुजफ्फरनगर, मेरठ में पूरे जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। लेकिन सहारनपुर के सिर्फ कांवड़ मार्ग पर ही स्कूल बंद कराए गए हैं। जबकि जिले भर के स्कूलों में शिक्षक इन्हीं मार्गों से होकर गुजरते हैं। रास्ते बंद होने से स्कूलों तक शिक्षकों का पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से पूरे जिले के स्कूलों को बंद कराए जाने की मांग की है।