{"_id":"5b4ceeb44f1c1b35748b5409","slug":"151531768500-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालकों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालकों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आरटीओ सहित उनके विभाग के लोगों पर नाजायज तरीके से चालान काटने का आरोप लगाते हुए ई रिक्शा चालकों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर डीएम आलोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि चालान कटने से हमारी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है।
सोमवार को चिलकाना रोड पर धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि हम सभी ई रिक्शा और एलपीजी ऑटो चालक बच्चों को स्कूल से लाने और ले जाने का कार्य करते हैं। इसी से रोजी रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से आरटीओ और उनकी विभागीय टीम नाजायज तरीके से उनका चालान काट रहे हैं। इसके चलते तमाम चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मारपीट या चालान काटने से हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि हमारी सुनवाई नहीं हुई तो बच्चों के अभिभावकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। मनोज कुमार, इकराम, शमीम अहमद, अनीस, मेहरबान, खालिद, राशिद, साजिद, अमजद, शब्बीर, गुल बहार, आशु वर्मा, लियाकत, इरशाद, नौशाद, आसिफ, जहीर अहमद, सलीम, संजय वालिया, फरमान, मुरसलीन आदि रहे।