फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेस ने हमेशा की तुष्टिकरण की राजनीति: अंसारी

कांग्रेस ने हमेशा की तुष्टिकरण की राजनीति: अंसारी

Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने हमेशा की तुष्टिकरण की राजनीति: अंसारी
कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की : अंसारी
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति कर देश और समाज को बांटने का काम किया है। मुस्लिम समाज भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

मानकमऊ स्थित साजिद अंसारी के आवास पर भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। एम. आजाद अंसारी ने कहा कि भाजपा और संघ ने कभी जातपात, सांप्रदायिकता देश के संविधान को बदलने की बात नहीं की। भारत का संविधान एक ग्रंथ है, जो सभी धर्मों के लिए सर्वोपरि है। देश को विभाजित करने का काम कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने किया था। वर्तमान में भी कांग्रेस के नेता उसे दोहराना चाहते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं होने देगी। शफक्कत खान, हाफिज अशरफ, वाजिद अली, मोहम्मद वासिल, हाफिज अकरम, अखलाक सिद्दीकी, इमरान मलिक, कारी अब्दुर्रहमान, मंजूर खान, इरशान खान, सरफराज अंसारी, शमीम खान, कारी अनवर, राशिद अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed