{"_id":"5b47af644f1c1ba5468b6282","slug":"151531424612-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध समिति बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध समिति बैठक
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा। गांधी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय हित के अनेक प्रस्तावों को पास किया गया। साथ ही बैठक में विद्यालय के अनुशासन व पढ़ाई की समीक्षा भी की गई।
बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में सभापति यशवीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने इंटर व हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने इंटर स्तर पर विद्यालय में विज्ञान व वाणिज्य वर्ग की आवश्यकता जताई। समिति ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए इसकी मान्यता की कार्रवाई के लिए प्रधानाचार्य को अधिकृत किया। समिति ने गरीब व कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने की अनुमति स्टाफ को प्रदान की। इसके अलावा विद्यालय के विकास संबंधी अनेक प्रस्तावों पर विचार हुआ तथा उन्हे पास किये गए। संचालन प्रबंध समिति के अध्यक्ष केके शर्मा ने किया। बैठक में प्रबंधक अनवेश गर्ग, कोषाध्यक्ष कुलदीप मित्तल, विनोद मित्तल, नेमचंद गर्ग, राजकुमार खुराना, आलोक मित्तल, गौरव मित्तल, अश्वनी कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।