{"_id":"5b01baf94f1c1beb7e8b4a0e","slug":"151526840057-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Sun, 20 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ओशो हेल्थ टेंपल में इंटर क्लब ओझिमा ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अनेक क्लबों के खिलाड़ी जुटे। पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता से पहले ओझिमा के संस्थापक उमेश रोहित ने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बालकों के 30 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव सैनी, अनन्य श्रीवास्तव, प्रणव गोदानी और उजैन गौर ने क्रमश: पहल, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। 33 किलोग्राम भार वर्ग में यशवीर त्यागी पहले, आदित्य मेनवाल दूसरे, श्रेष्ठ तीसरे और वैभव चौथे स्थान पर रहे। 37 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित पहले, अतुलराज दूसरे, अंशुल तीसरे और गौरव गौतम चौथे स्थान पर रहे। 41 किलोग्राम भार वर्ग में मुंतजिम, शिवम गुप्ता, पार्थ और ओम ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में जयवर्धन ने पहला, माधव ने दूसरा, सामर्थया ने तीसरा और जगजीत ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में विराज त्यागी पहले, गोविंद स्वामी दूसरे, प्रत्यक्ष तीसरे और राघव चौथे स्थान पर रहे। बालिकाओं के 33 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी त्यागी पहले और प्रेरणा दूसरे स्थान पर रही। 44 किलोग्राम भार वर्ग में महक ने पहला और नम्या ने दूसरा स्थान पाया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया वर्मा पहले, खुशी दूसरे और मनुश्री चटर्जी तीसरे स्थान पर रही। ज्यूरी की भूमिका संजय आर्य, अनवर अली, प्रदीप सिंह, नितेश वर्मा ने निभाई, जबकि रेफरी अंकित सांगवान, राम मारवाह, अध्ययन चौधरी रहे।