{"_id":"5afc6c864f1c1be6408b5e54","slug":"151526492294-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ समाजवादी पार्टी: रूद्रसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ समाजवादी पार्टी: रूद्रसैन
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के साथ समाजवादी पार्टी : रूद्रसैन
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा बिड़वी शुगर मिल क्षेत्र के किसानों के साथ है। किसी भी सूरत में गन्ना किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने बिड़वी शुगर मिल के गेट पर चल रहे किसानों के धरने का समर्थन किया। उन्होंने किसानों से कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने किसानों का बकाया भुगतान 14 दिन के अंदर कराने का आश्वासन दिया था। स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों को भी लागू करने की घोषणा की थी। मगर, भाजपा सरकार ने आज तक किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाया है। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री ने किसानों का अधिकतर गन्ना भुगतान कराने का दावा किया था, लेकिन अभी भी किसानों का करोड़ों रुपये मिलों पर बकाया है। यदि शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और बिड़वी शुगर मिल को चालू नहीं कराया तो सपा आंदोलन करेगी। प्रवीण बांदूखेड़ी, सेठपाल सिंह, बलेंद्र, चौधरी प्रमोद तोमर, बबलू कुमार, अनिल तोमर, जयपाल सिंह, नरेश सिंह चंद्रपाल, करण मुखिया, संजील तोमर, वजाहत, हनीफ, पोपली गुर्जर आदि मौजूद रहे।