फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन

विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन
विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

छुटमलपुर। गांव गेल्हेवाला में विकास कार्यों में भेदभाव और ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य मार्ग दुरुस्त करने, पात्रों के राशन कार्ड बनाने और शौचालय निर्माण की भी मांगें उठाईं।
मंगलवार को विकास खंड मुजफ्फराबाद के ग्राम गेल्हेवाला द्वितीय के दलित और वाल्मीकि समाज से संबंधित ग्रामीण काफी संख्या में संदीप कांबोज के नेतृत्व में गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर गांव में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। बताया कि गांव में न तो शौचालय ही बने हैं और न ही पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड। गांव की 60 वर्ष से अधिक की विधवा बारमती, चम्पा, सलोचना, निर्मल, रामकली, चंद्रा आदि ने बताया कि उनके पति और कोई कमाने वाला न होने के चलते उन्हें स्वयं ही मजदूरी कर घर चलाना पड़ता है। ग्राम प्रधान को कई बार अपने फोटो दे चुकी है। लेकिन अब तक वृद्धा पेंशन नहीं मिली। ऊषा, डिंपल, संध्या, सुरेशो, सुनीता, ओमवती, महेंद्री, नरगिस, पुष्पा, बालेश्वरी, सोनिया, रूबी, रंजीता, सुमन, दीपा आदि ने बताया कि उनके पास न तो राशन कार्ड हैं और न ही उनके शौचालय बनवाए गए हैं। इसके चलते यहां की बेटियों और अन्य महिलाओं को बाहर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने चहेतों को ही हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। ग्रामीणों ने शमशान घाट को जाने वाले रास्ते को भी पक्का कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रंजीता, सुमन, सुरेशो, दीपा, कांता, संजना, सीमा, सलेलता, पूर्व बीडीसी राकेश कांबोज, रमेशचंद कांबोज, बिजेंद्र कांबोज, सुशील कांबोज, नीरूपाल, भगत सिंह आदि शामिल रहे। उधर, ग्राम प्रधान अनुज कांबोज ने बताया कि उनकी पंचायत में सर्वाधिक विकास कार्य गेल्हेवाला में ही हुए हैं। आरोप गलत हैं। शौचालय का पैसा दो दिन पहले ही आवंटित हुआ है। जल्द ही शौचालय बनवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed