फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्षत्रिय समाज को कमजोर समझने वाले गलतफहमी का शिकार : सिंह

क्षत्रिय समाज को कमजोर समझने वाले गलतफहमी का शिकार : सिंह

Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज को कमजोर समझने वाले गलतफहमी का शिकार : सिंह
क्षत्रिय समाज को कमजोर समझने वाले गलतफहमी का शिकार : सिंह
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच के तत्वावधान में बुधवार को विवेक विहार स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप महान योद्धा थे। हमें उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में डा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज पर सर्वसमाज की जिम्मेदारी है। जिसे पर आदि काल से करता आ रहा है। परंतु जो लोग आज महाराणा प्रताप जयंती का विरोध कर रहे हैं, वह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। डा. सुखपाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की विनम्रता को कमजोरी समझने वाले गलतफहमी का शिकार हैं। क्षत्रिय समाज आज भी उतना ही शक्तिशाली है, जितना अकबर के समय में था। सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के डर के कारण अकबर कभी भी लड़ने नहीं आया। क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। पवन सिंह राणा ने महाराणा प्रताप चौक पर सूर्य ध्वज स्थापित किया। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश राणा, अंकित राणा, विकास पुंडीर, राजेंद्र चौहान, अमर प्रताप, विजयपाल सिंह, पंकज पुंडीर, नरेंद्र धीमान आदि रहे। आरके पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रधानाचार्य एके सिंह ने भी महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed