{"_id":"5ab7ff6e4f1c1beb3f8b4f2b","slug":"151522007918-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा के घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा के घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गरीब विधवा के घर में आग लगने से घर में रखा शादी का व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही परिवार सकुशल बच गया। पीड़िता ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत नूरखेड़ी की शमीम विधवा कय्यूम शनिवार की रात में अपने बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। रविवार की सुबह घरों से आग की लपटें दिखाई देने पर शमीम हड़बड़ा कर उठी और उसने शोर मचा दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आये पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक घर का सभी सामान जल चुका था। गनीमत रही परिवार के सदस्य सकुशल बच गये। शमीम ने बताया कि घर में लड़की की शादी के लिए सामान इकट्ठा कर रही थी। जो आग में जल गया। दूसरी ओर घर में रखे टीवी, पंखे, कपड़े व खाने पीने का सामान आदि भी जल गया है। पीड़ित विधवा ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली में भी तहरीर दी गई है।