{"_id":"5ab2a6e44f1c1bc0078b66f5","slug":"151521657572-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पानी निकासी और नाले निर्माण की मांग करते हुए दिनारपुर कालोनी की महिलाओं ने प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को पत्र सौंप कर जल्द से जल्द नाले बनवाने की मांग की।
ग्राम दिनारपुर की राधा विहार कालोनी की महिलाओं ने जिला अधिकारी को दिए पत्र में कहा कि घरों की नालियों के पानी की उचित निकासी न होने के कारण पानी बीच रास्ते में भर जाता है। इसके कारण आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही अनेक गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना है। बरसात के दिनों में हल्की सी बारिश होने पर नालियों का पानी नाला न होने के कारण घरों के सामने भरा रहता है। रास्ते में पानी भरा होने के कारण व कच्ची नालियां होने की वजह से स्कूली बच्चों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में अंजली शर्मा, गीता, दमयन्ती, गुड्डी, रेखा, सुमन, मिष्ठा, बेबी, अनिता, नीतू आदि महिलायें शामिल रही।