{"_id":"5aaab53d4f1c1bb7758b58fd","slug":"151521136957-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की टक्कर, ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की टक्कर, ट्रक चालक की मौत
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रोड पर गुरदयाल बाग के समीप एक ट्रक की सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की सीधी टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक के जीजा ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार को ग्राम सोराना के पास गुरदयाल बाग के सामने एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बताया जाता है कि सुबह 6 बजे के करीब यमुनानगर की ओर से एक ट्रक सहारनपुर की ओर जा रहा था कि तभी सामने से तेज गति से आ रही लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जाकर ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर टूटकर तीन हिस्सों में बंट गया। वहीं, ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जिसमें ट्रक चालक नौशाद निवासी ग्राम सातोर थाना गंगोह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर चोटें आई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर लकड़ियाें के फैलने से वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस भी पहुंच गई तथा लकड़ियां हटवाकर किसी प्रकार जाम खुलवाया। सूचना मिलने पर मृतक ट्रक चालक के परिजन भी सरसावा पहुंच गए, जहां मृतक के जीजा ताहिर ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।