{"_id":"5aa815154f1c1bab758b53b0","slug":"151520964885-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा मुक्त न होने से महिला परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा मुक्त न होने से महिला परेशान
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा मुक्त न होने से महिला परेशान
रामपुर मनिहारान/नानौता (सहारनपुर)। एक तरफ जहां प्रशासन अवैध कब्जों पर कानूनी चाबुक चला रहा है वहीं दूसरी तरफ एक गरीब महिला दबंगों द्वारा कब्जाई जा रही अपनी भूमि का कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रही है। मगर उसकी कोई मदद नहीं की जा रही। महिला ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह गांव से पलायन को मजबूर होगी।
गांव ढाकादेवी निवासी रामस्वरूप की पत्नी गांव के ही दबंगों द्वारा कब्जाई गई जमीन के लिए एसडीएम और थाना पुलिस के चक्कर काट रही है। एसडीएम के आदेश लेकर जब यह महिला थाने पर पहुंची तो उसे टरका दिया गया। इस गरीब महिला का कहना है कि गांव के ही दबंग किस्म के तीन लोग उसकी जमीन पर जबरदस्ती दीवार बनाने का काम कर रहे हैं। वे उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह गांव से पलायन करने का मजबूर हो जाएगी। कार्यवाहक एसओ रामऔतार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि महिला थाने आती है तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।