फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीबीएसई 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

सीबीएसई 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से
सीबीएसई 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

सहारनपुर। सीबीएसई की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए जनपद में कुल 17 सेंटर बनाए गए हैं, जिन पर 12 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। बिना यूनिफॉर्म के परीक्षार्थी केंद्र में एंट्री नहीं कर सकेंगे।
शहर और देहात में सीबीएसई बोर्ड के 40 से अधिक स्कूल हैं, जिनमें दसवीं और 12वीं के 12 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में शहर और देहात में कुल 17 सेंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा होगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, जिससे कोई गड़बड़ी न हो सके। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से भी कड़ी व्यवस्था की गई है। सचल दस्तों के साथ ही परीक्षा पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। परीक्षार्थी अपने स्कूल की यूनिफॉर्म के साथ ही परीक्षा सेंटर में दाखिल हो सकेंगे। केंद्र निर्धारित करते समय इस बात का विशेष ख्याल रखा गया है कि केंद्र मूल स्कूल से अधिक दूर न हो। जिससे परीक्षार्थियों खासकर लड़कियों को समय से पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तमाम सेंटरों पर परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है, जो कड़ी सुरक्षा के बीच है। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह अपने मूल स्कूल की फुल यूनिफॉर्म में सेंटर पर दस बजे से पहले पहुंचकर दस बजे तक एंट्री कर लें। परीक्षा प्रवेश पत्र को साथ ले जाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव जैन, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed