फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जैन समाज ने की पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी शुरु

जैन समाज ने की पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी शुरु

Sat, 10 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जैन समाज ने की पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी शुरु
जैन समाज ने की पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी शुरु
विज्ञापन


नानौता। नगर के सहारनपुर रोड स्थित निर्मलायतन गुरु तीर्थ भवन में आगामी 17 फरवरी से जैन मुनि 108 श्री नयन सागर जी महाराज के निर्देशन में शुरू होने वाले पंचकल्याणक को लेकर जैन समाज की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शनिवार को निर्मलायतन भवन में हुए कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि नानौता नगरी में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का स्थापित होना एवं पंचकल्याणक होना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर और क्षेत्र के जैन समाज के लोग पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मेयर संजीव वालिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मेलाराम पंवार, सुमित कुमार (देवबन्द) आदि ने भी पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कार्यक्रम में पंचकल्याणक की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि नगर के सहारनपुर मार्ग पर करीब दो किमी की दूरी पर नवनिर्मित निर्मलायतन भवन में भगवान पुष्पदंत की 27 फीट ऊंची प्रतिमा का विशाल स्तर पर पंचकल्याणक आयोजित होने जा रहा है। इसके चलते ही महाराज 108 श्री नयन सागर जी निर्मलायतन गुरु तीर्थ भवन में ठहरे हुए हैं। सभी कार्यक्रम जैन मुनि के दिशा निर्देश में संपन्न होंगे। प्रमोद जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, श्रेया जैन, शुभ जैन, प्रवीण जैन, पूजा जैन, सचिन जैन, अनीता जैन, आशीष जैन, सुभाष जैन, कंवरसेन जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, संदीप जैन, अंकुर जैन, रोबिन जैन, विशाल जैन, सुभाष चंद जैन, मनोज जैन, काकू जैन, अनिल जैन, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed