फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेला ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त कराने को आंदोलन की चेतावनी

मेला ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त कराने को आंदोलन की चेतावनी

Wed, 07 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मेला ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त कराने को आंदोलन की चेतावनी
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। मंच ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 21 फरवरी को मंच कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक में जिला महामंत्री अमित धीमान ने कहा कि देवभूमि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्राचीन सिद्धपीठ है। आरोप है कि मेला परिसर की करीब 2 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण करके कब्जा किया जा चुका है। अतिक्रमण का कार्य अब भी जारी है, जबकि आरटीआई के अंतर्गत मांगी गई सूचना में उक्त भूमि सेना के पड़ाव के लिए सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। आरोप है कि नगरपालिका द्वारा मेला परिसर की भूमि पर भूमाफियाओं से साठगांठ करके अवैध रूप से खोखे रखवा दिए गए हैं। इतना ही नहीं ट्रक व बसे खड़ी करवाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। मेला परिसर की गंदगी भी दूर नहीं कराई गई है। जबकि चैत्र मास में लगने वाला मेला निकट आता जा रहा है। मंच कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से सेना के पड़ाव की भूमि को अवैध कब्जामुक्त कराने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने प्रशासन से मेला ग्राउंड की तारबाड़ कराकर मेला परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। इस मौके पर सुनील त्यागी, राजेश शर्मा, अनिल आत्रेय, आशु शर्मा, श्याम सिंह पंवार, बाबूराम, सुरेश, मोंकित राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed