{"_id":"5a775dbe4f1c1b4e588b6cbf","slug":"151517772222-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री पुष्पदंत भगवान की 27 फिट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पुष्पदंत भगवान की 27 फिट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नानौता के श्री दिगंबर जैन गुरु तीर्थ निर्मलायतन मंदिर में जैन समाज के नौवें तीर्थंकर श्री पुष्पदंत भगवान की 27 फिट ऊंची मूर्ति की स्थापना पंच कल्याणक कार्यक्रम के साथ की जाएगी। जिसमें देशभर से हजारों लोग शामिल होंगे।
आवास-विकास स्थित जैन मंदिर में पत्रकार वार्ता करते हुए जैन मुनि नयन सागर महाराज ने बताया कि 17 से 23 फरवरी तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देश में इतनी ऊंची मूर्ति पुष्पदंत भगवान की पहली बार सहारनपुर के नानौता स्थित श्री दिगंबर जैन गुरु तीर्थ निर्मलायतन मंदिर में स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद और देश सहित हजारों लोग शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को पुष्पदंत भगवान के गर्भ में आने से जीवन तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। विधि-विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
यह रहेगा कार्यक्रम
- 17 फरवरी को होगा ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक पूर्व रूप।
- 18 फरवरी को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप।
- 19 फरवरी को जन्म कल्याणक।
- 20 फरवरी को तप कल्याणक।
- 21 फरवरी ज्ञान कल्याणक।
- 22 फरवरी को निर्वाण कल्याणक।
- 23 फरवरी को महा मस्तकाभिषेक।