{"_id":"5a74a8034f1c1b8e238b6447","slug":"151517594627-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी पर इकाई में घुसकर सर्वे के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने उद्यमियों के उत्पीड़न के विरोध की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि एक जुलाई से केंद्र सरकार ने एक कर प्रणाली (जीएसटी) लगा दी थी। उसमें किसी भी प्रकार के सर्वे न किए जाने की बात करते हुए जीएसटी कांउसिल ने कहा गया था कि एक जुलाई से पूर्व का कोई विवरण आपसे नहीं मांगा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय एसआईबी अधिकारियों द्वारा उद्यमियों के संस्थानों में जबरदस्ती घुसकर उनसे पूर्व वर्षों का विवरण मांगा जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईबी को यदि टैक्स चोरी रोकनी है तो सड़क पर जाकर रोके, प्रत्येक दिन कितने ही माल वाहन बिना बिल के अवैध रूप से आते-जाते हैं। उन्होंने इसमें विभागीय के अधिकारियों की मिलीभगत होने का आरोप लगाया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि संस्था ने एक टाइगर फोर्स का गठन किया है, जिसका कार्य वाणिज्यकर विभाग के एसआईबी के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे सर्वे को रोकना है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासचिव प्रमोद सड़ाना ने कहा कि जल्द ही संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल वाणिज्यकर विभाग के कमिश्नर से लखनऊ में मिलेगा। उन्हें जिले की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
अशोक गांधी, अनूप खन्ना, सुशील सड़ाना, आरके धवन, एस कुमार, रविंद्र मिगलानी, कुलदीप धमीजा, सरदार हरजीत सिंह, प्रियेश गर्ग, सतीश अरोड़ा, मनोज जैन, सरदार परमजीत सिंह, प्रेम क्वात्रा, अनुज जैन, मनजीत सिंह अरोड़ा, संदीप कपूर, अरविंद खन्ना आदि रहे।