{"_id":"5a5a59c34f1c1bef408b4ae5","slug":"151515870659-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र होने पर भी नहीं हुआ किसान का कर्जा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र होने पर भी नहीं हुआ किसान का कर्जा माफ
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जा माफ कराने के लिए भटक रहा किसान
सहारनपुर। कर्जा माफ कराने के लिए एक किसान दर-दर भटक रहा है। किसान पर एक लाख रुपये का कर्जा है और वह ऋण मोचन योजना की पात्र सूूची में शामिल है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कई बार कर्जा माफ करने की मांग कर चुका है। मगर, उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
गांव सलेमपुर भूकड़ी निवासी किसान राकेश कुमार पुत्र विशंभर ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्जा माफ किए जाने की मांग की। किसान ने बताया कि उस पर दो बैंकों का एक लाख रुपये कर्जा है। प्रदेश सरकार ने किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्जा माफ किया था। वह भी ऋण मोचन योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करा चुका है, लेकिन उसका कर्जा आज तक माफ नहीं किया गया। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पहले भी पत्र भेज चुका है। कर्जा माफ कराने को सरकारी कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुका है।