फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसडीएम ने बचाया स्कूली बच्चों का भविष्य

एसडीएम ने बचाया स्कूली बच्चों का भविष्य

Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने बचाया स्कूली बच्चों का भविष्य
गंगोह (सहारनपुर)। स्कूली बच्चों और दुकानदार में हुई मारपीट के मामले में एसडीएम नकुड़ अमित आसेरी के फैसले से स्कूली बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बच गया। एसडीएम ने धारा 151 के नोटिस को खारिज करते हुए बच्चों को झगडे़ से बचने और अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर होने की नसीहत देकर छोड़ दिया। मामले में पुलिस की भूमिका भी मानवीय दृष्टिकोण वाली रही।
विज्ञापन

बता दें कि एक दुकानदार के पुत्र के साथ हुई मारपीट के मामले में चार स्कूली छात्रों के खिलाफ मारपीट और लूट के आरोप में नामजद तहरीर दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होने लगे। पुलिस से भी बच्चों की रिहाई और केस वापसी का अनुरोध किया जाने लगा। इसके बाद कोतवाल संजीव कुमार ने गणमान्य नागरिकों की अपील और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रख कर समझौतानामा दाखिल चारों स्कूली छात्रों को शांतिभंग की आशंका की धारा 151 के तहत एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया। कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के बच्चों को देखकर एसडीएम ने उनसे पूरा घटनाक्रम पूछा, तो बच्चों ने उन्हें मामले से अवगत कराया। जिस पर एसडीएम अमित आसेरी ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए अपने विवेक से सभी छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की नसीहत देकर बाइज्जत रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed