फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एकजुट होकर तरक्की की राह पर चले गोरखा समाज

एकजुट होकर तरक्की की राह पर चले गोरखा समाज

Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
एकजुट होकर तरक्की की राह पर चले गोरखा समाज
सहारनपुर। गोरखा समाज की बैठक में एकजुट होकर तरक्की की राह पर चलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को कोर्ट रोड स्थित सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल में आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक लाल सिंह नागरी और नत्थूराम क्षेत्री ने कहा कि गोरखा समाज को एकजुट होकर तरक्की की राह पर चलना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए राजीव थापा ने कहा कि गोरखा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा समाज ईमानदार और मेहनतकश है, जो अपनी बेहतरीन सेवा के लिए जाना जाता है। बैठक का संचालन बेगम बहादुर ने किया। मनोज थापा, गणेश क्षेत्री, प्रेमलाल शर्मा, नारायण शर्मा अनिरुद्ध गुरूंग, कृष्ण कुमार, जगदीश क्षेत्री, अरुण थापा, अमित थापा, केपी शर्मा, केबी थापा आदि रहे।

कश्यप समाज की एकजुटता पर जोर
सहारनपुर। कश्यप समाज की बैठक में समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर समाज को अधिक जागरूक होना होगा।
रविवार को हसनपुर स्थित शिव मंदिर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण को लेकर कश्यप समाज की ओर से जल्द ही एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगामी बैठक 17 दिसंबर को आयोजित करने का ऐलान किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान हसनपुर शिवप्रसाद कश्यप और संचालन धन प्रकाश कश्यप ने किया। बाबू यशपाल कश्यप, विश्वास कश्यप, डॉ. मांगेराम कश्यप, संग्राम सिंह कश्यप, दीपक कश्यप, आजाद सिंह कश्यप, विनीत कश्यप, विनोद कुमार कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed