{"_id":"5a2598654f1c1b9f678bf5b1","slug":"151512413285-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर में घायल स्कूल सुरक्षा कर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर में घायल स्कूल सुरक्षा कर्मियों की मौत
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर में घायल स्कूल सुरक्षा कर्मियों की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के दोनों सुरक्षाकर्मियों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
ईस्सरपुर गांव निवासी महेश कुमार और भायला गांव निवासी अमित कुमार रविवार को बाइक पर गंगदासपुर में शादी समारोह से शिरकत कर वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे जब वह जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचे तो सामने से आए तेज गति ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। सोमवार को उपचार दौरान दोनों लोगों ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक अमित के भाई रवि की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।