{"_id":"5a13285b4f1c1b78548be43d","slug":"151511204955-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने पर पंजाबी समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने पर पंजाबी समाज में रोष
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कॉलेज का नाम बदलने पर पंजाबी समाज में रोष
देवबंद। दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदकर वंदेमातरम कॉलेज रखे जाने पर पंजाबी समाज ने रोष प्रकट किया है। वक्ताओं ने कहा कि वंदेमातरम के नाम का सहारा लेकर विवाद पैदा करने वाले लोगों को समाज कभी माफ नहीं करेगा।
सोमवार को लाजपत नगर में हुई बैठक में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि सरदार दयाल सिंह मजीठिया के नाम पर चल रहे कॉलेज का नाम बदलकर वंदेमातरम करके गंदी राजनीति की जा रही, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिख फोरम के महामंत्री इंद्रपाल सिंह सेठी ने कहा कि सरदार दयाल सिंह मजीठिया सच्चे देश सेवक थे। आजादी से पूर्व समाज को शिक्षित करने के लिए अपनी निजी जमीन देकर लाहौर व दिल्ली में कॉलेज बनवाया था, जिसे बाद में उन्होंने ट्रस्ट को सौंप दिया। युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी आदि ने भी विचार रखे। क्लब सदस्यों ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महामंत्री व विधायक मनिंदर सिंह सिरसा से उक्त मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाने की मांग की है। इस मौके पर बालेंद्र सिंह, हरीश गिरधर, गुरदीप सिंह सोढ़ी, अरविंदर कपूर, बलदीप सिंह, राजन छाबड़ा, गगन गिरधर, अमित भारती, अमन भसीन, विकास अरोड़ा आदि मौजूद रहे।