{"_id":"59fb68b84f1c1bd8538ba94b","slug":"151509648568-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरुग्रंथ साहिब व पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोड से शुरू होकर गुरु तेग बहादुर मार्ग, अंबाला रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, गऊशाला रोड होते हुए पंजाबी गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगारा रखा हुआ था। इसके पीछे घोड़ों पर निहंग सिख सवार थे। रणजीत अखाड़ा जत्थेदार और राजपुरा से आए बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने के कौशल दिखा रहे थे। डीजे पर गुरबाणी का कीर्तन चल रहा था। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चे कीर्तन करते हुए चल रहे थे। अमृत कीर्तन सेवा सोसायटी के जत्थे शब्द गायन कर रहे थे। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चे पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। पंज प्यारे साहिब में जत्थेदार प्रीतम सिंह, मनमीत सिंह, जसबीर सिंह, मनिंद्रपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह शामिल रहे। इनके पीछे गुरुग्रंथ साहेब की पालकी सवारी चल रही थी, जिसकी सेवा वीर सिंह एवं मेहर सिंह कर रहे थे। इनके पीछे जत्थेदारनी अमरजीत कौर के साथ स्त्री सत्संग का जत्था गुरबानी शब्द गायन कर रहा था। संचालन प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, सरदार हरेंद्र सिंह चड्ढा ने किया।
इस दौरान अमनप्रीत सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र मोहन चावला, गुरप्रीत सिंह बग्गा, सतविंद्र सिंह माकन, हरमोहन सिंह, प्रभजोत सिंह, रघबीर सिंह, गुरविंद्र सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप मदान, पवनप्रीत सिंह, तरुणदीप सिंह, इकबाल सिंह चावला, इंद्रजीत सिंह खालसा, नरेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह कोहली, गुरनाम सिंह, दीदार सिंह, हरप्रीत सिंह, तरनजीत सिंह, रनजीव सिंह, जसबीर सिंह गंभीर, अजीत सिंह मौजूद रहे।