फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती सहित दो की चोटी कटने की अफवाह

युवती सहित दो की चोटी कटने की अफवाह

Sun, 20 Aug 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
युवती सहित दो की चोटी कटने की अफवाह
युवती सहित दो की चोटी कटने की अफवाह
विज्ञापन

नकुड़/नानौता (सहारनपुर)। नकुड़ में एक युवती और नानौता में एक महिला की चोटी कटने की अफवाह है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।
शनिवार को नकुड़ की गांधीनगर कॉलोनी निवासी रामेश्वर धीमान ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री आरती अपने कमरे में सो रही थी। सुबह करीब पांच बजे वह किसी काम से बाहर गया था। करीब छह बजे वापिस आया तो कमरे में देखा कि बेड के पास ही आरती की कटी चोटी और कैंची पड़ी हुई थी। जागने के बाद आरती ने बताया कि उसे घटना का कुछ भी अहसास नहीं हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। वहीं, चोटी कटने की घटना से पूरी कालोनी में भय व्याप्त है।

नानौता थाना क्षेत्र के गांव पांडुखेडी में निर्मला पत्नी नीरज अपने पूरे परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह सोकर उठी तो उसकी कटी चोटी चारपाई पर पड़ी हुई थी। इसे देखकर वह हक्की-बक्की रह गई। इसके बाद उसने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। घटना के बाद पीड़ित महिला सहित परिजन दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed