{"_id":"5998992f4f1c1bfe028b49a8","slug":"151503172911-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जनपद में 21 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तारीख तय होते ही तहसील प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। तहसील कार्यालय पर इस संबंध में आहूत बैठक में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने अधीनस्थों को सख्ती से निर्देशित किया कि वह अपने हलकों में सफाई का विशेष ध्यान रखें। लेखपाल समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील रहे। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार को बुखार प्रभावित गांवों में टीमों को भेजने के निर्देश दिए गए। खास तौर से गांव भगवानपुर में सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई है। माना जा रहा है कि इस गांव के शहीद जयद्रथ सिंह के घर मुख्यमंत्री जा सकते हैं।