{"_id":"5d696be38ebc3e01542f6293","slug":"150-new-buses-sought-for-saharanpur-zone-saharanpur-news-mrt4408009170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर परिक्षेत्र के लिए मांगी गई 150 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर परिक्षेत्र के लिए मांगी गई 150 नई बसें
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडल में स्थित रोडवेज डिपो के बेड़े में शीघ्र ही नई 150 बसें जुड़ेंगी। नए डिपो जलालाबाद के सृजन के चलते सहारनपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर से बसें इस नए डिपो को भेजी गईं हैं। जिसके चलते इन तीनों डिपो एवं नए डिपो के लिए नई बसों की मांग की गई है। नई बसों के लिए परिवहन निगम सहारनपुर की तरफ से मांग भेजी जा चुकी है। जिसमें 130 साधारण बसें एवं 20 वातानुकूलित बसें शामिल हैं।
शामली जनपद के जलालाबाद में सहारनपुर से संबद्ध डिपो का संचालन शुरू कराया गया है। नए डिपो के सृजन होने के साथ ही वहां के लिए चालक, परिचालक के साथ परिवहन निगम का अन्य स्टाफ भी तैनात किया गया है। जिसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली से भेजा गया है, जबकि बसों की भी इन्हीं डिपो से व्यवस्था की गई है। इस डिपो के लिए 35 बसें सहारनपुर से, 15 बसें खतौली से और कुछ बसें मुजफ्फरनगर से भेजी गईं हैं। जिसके चलते सहारनपुर और खतौली डिपो में बसों की कमी होने लगी है। इसके अलावा कुछ बसें खटारा होने के कारण नीलाम भी हो चुकीं हैं। बसों की स्थिति को देखते हुए सहारनपुर परिक्षेत्र के लिए 150 नई बसों की डिमांड भेजी गई है। जिनमें 130 साधारण बसें एवं 20 वातानुकूलित बसों की मांग की गईं हैं। इन बसों में से अधिकांश बसों को सहारनपुर, खतौली एवं नए डिपो जलालाबाद को दिया जाएगा।
शीघ्र बसें मिलने की उम्मीद : आरएम
परिवहन निगम सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि सहारनपुर, खतौली एवं जलालाबाद डिपो के लिए 130 साधारण एवं 20 एसी बसों की डिमांड भेजी गई है। एसी बसें सहारनपुर डिपो के लिए मांगी गईं हैं। शीघ्र ही नई बसें मिलने की उम्मीद है।