फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 lakh stolen from mobile phone shop

मोबाइल फोन की दुकान में 15 लाख की चोरी

Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
15 lakh stolen from mobile phone shop
सहारनपुर। घंटाघर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर शहर के पॉश एरिया कोर्ट रोड पर मोबाइल फोन की दुकान को चोरों ने खंगाल दिया। चोर डिब्बों से निकालकर 100 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 90 हजार की नकदी भी उड़ा ली। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा निवासी संदीप सिंघल की घंटाघर के पास कोर्ट रोड पर मोबाइल फोन की दुकान है। संदीप ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार की रात उनके भाई नवीन सिंघल दुकान बंद करके गए थे। रविवार की सुबह पता लगा की दुकान का शटर उखड़ा पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान में रखे 100 से अधिक मोबाइल फोन, चार्जर और 90 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। कारोबारी ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहरीर देकर चोरों को पकड़कर घटना के खुलासे की मांग की। वहीं इस पॉश एरिया और घंटाघर होने की वजह से इस इलाके में कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली और थाना कुतुबशेर पुलिस की गश्त रहती है, लेकिन पुलिस को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे दुकान में रहे चोर
कोर्ट रोड पर घंटाघर के पास संदीप सिंघल की दुकान में चोर शनिवार की सुबह साढ़े तीन बजे घुसे और सुबह साढ़े पांच बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
कैमरे में हुए कैद, मुंह पर लपेट रखा था कपड़ा
मोबाइल फोन की दुकान के बराबर में एक प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें छह चोरों की तस्वीर कैद हुई है। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। आरोपी रविवार की सुबह साढ़े तीन बजे दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम देकर साढ़े पांच बजे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी कार्यालय के सामने दुकान में चोरी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में ही चोरों ने डीआईजी कार्यालय के सामने और सिविल लाइन पुलिस चौकी से 50 कदम की दूरी पर स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का माल और नकदी ले गए।

हकीकतनगर पंजाबी बाग निवासी नीरज गुप्ता की जैन कॉलेज रोड पर सिविल लाइन चौकी के पास पान की दुकान है। दुकान के सामने ही डीआईजी आफिस और आवास है। शुक्रवार की रात नीरज दुकान बंद कर चले गए थे। शनिवार को वह जब तक दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े मिले। चोर दुकान से ढाई हजार की नकदी और करीब 20 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित ने तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की।
चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई हैं। पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर वारदातों का खुलासा करेगी। - राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed