फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   145 buses of BS-6 model joined the fleet of Transport Corporation.

Saharanpur News: परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई बीएस-6 मॉडल की 145 बसें

Wed, 10 Apr 2024 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
145 buses of BS-6 model joined the fleet of Transport Corporation.

विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर परिवहन निगम के बेड़े में 22 महीने के अंदर बीएस-6 मॉडल की 145 बसें शामिल हुई हैं। यह सभी बसें लंबे रूट पर दौड़ रही है। सबसे ज्यादा 53 बसें मुजफ्फरनगर डिपो को आवंटित की गई। तीन दिन बाद 20 और बीएस-6 मॉडल की चार डिपो में शामिल हो जाएंगी। खास बात यह है कि यह बसें प्रदूषण रहित हैं।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं, जिनमें 654 बसों का बेड़ा है। निगम की 500 और 154 बसें अनुबंधित शामिल हैं। शामली व गंगोह डिपो से अनुबंधित बसों का संचालन होता है। मई 2022 से सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो में बीएस-6 मॉडल बसों की संख्या में वृद्धि हो रही है। तब से लेकर अब तक 145 बीएस-6 मॉडल की आवंटित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इन बसों को दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब आदि रूटों पर चलाया जा रहा है। नई बसों के आने से यात्रियों का सफर आसान हुआ है। यहीं नहीं बसों में पैनिक बटन के अलावा प्रदूषण रहित भी हैं। कानपुर से चालक 20 और बसों को लेने के लिए चले गए हैं, जो दो से तीन के अंदर बसों को लेकर पहुंचेंगे। इसके बाद बीएस-6 मॉडल की 165 बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
किस डिपो को कितनी आवंटित
सहारनपुर - 35
मुजफ्फरनगर - 53
खतौली - 33
छुटमलपुर - 24
--------
-- वर्जन
परिवहन निगम रीजन के बेड़े में बीएस-6 मॉडल बसों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 145 बसें आ चुकी हैं। 20 और बसें आने वाली हैं, जो सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर व खतौली को आवंटित की जाएंगी।

- अक्षय कुमार, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed