फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गांव-गांव पदयात्रा निकाल जनता की समस्या सुनेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता : गजे सिंह

गांव-गांव पदयात्रा निकाल जनता की समस्या सुनेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता : गजे सिंह

Sat, 20 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव पदयात्रा निकाल जनता की समस्या सुनेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता : गजे सिंह
गांव-गांव पदयात्रा निकाल जनता की समस्या सुनेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता : गजे सिंह
विज्ञापन

देवबंद। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में जनता त्रस्त है। जनता से किए गए वायदे साढ़े चार साल में भी पूरे नहीं किए गए। इससे लोगों का अब भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है।

शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीरो बैलेंस पर खाते खोलकर उनमें 15-15 लाख रुपये डालने का वादा किया था। लेकिन एक भी व्यक्ति के खाते में फूटी कौड़ी तक नहीं आई। उन्होंने कहा कि विधानसभा के हर गांव में पदयात्रा निकालकर लोगों की समस्या सुनी जाएंगी। इसलिए कार्यकर्ता पदयात्राओं की तैयारियों में जुट जाए। जिला महासचिव मजाहिर हसन ने कहा कि कांग्रेस की बूथ कमेटियां गठित हो चुकी है। जल्द ही सभी बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को बुलाकर पदयात्रा की तिथि घोषित कर दी जाएगी ताकि 2019 का लोकसभा चुनाव फतेह किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की जुमले बाजी जनता समझ चुकी है। दोबारा से वह गलती नहीं करेगी। 2019 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। अध्यक्षता वरयाम खान और संचालन हनीफ ने किया। इस मौके पर नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, अजय त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, लईक अंसारी, राहत खलील, रेहान कुरैशी, विश्वनाथ गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed