{"_id":"5bba5a41867a5568111e375d","slug":"141538939457-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों में संशोधन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों में संशोधन का काम शुरू
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूचियों में संशोधन का काम शुरू
गंगोह (सहारनपुर)। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मद्देनजर मतदाता सूचियों में वोटरों के नाम में संशोधन का काम शुरू हो गया है। नगर के अधिकांश बूथों पर रविवार को बीएलओ मौजूद रहे, वही कई बूथों पर बीएलओ की गैरमौजूदगी में मतदाता परेशान हालत में नजर आए। इस दौरान 600 नए मतदाता बनने और 260 नाम काटे जाने के फार्म भरे गए। नगर के कुल 52 बूथों में से हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज, छोटे कालेज, आर्य कन्या, हीरोज मेमोरियल हाई स्कूलों पर जहां शत प्रतिशत बीएलओ मौजूद रहे। वही, विकास खंड कार्यालय पर मतदाताओं को बीएलओ का घंटों इंतजार करना पड़ा।
कुछ प्राथमिक विद्यालयों सहित कई बूथों पर बीएलओ नदारद रहे। इसके चलते मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर सक्रिय नजर आए। भाजपा मतदाता नगर संयोजक गगन गर्ग, नगराध्यक्ष मुकेश राणा, अंकुर भारती, रमेश चंद गर्ग, विनोद शर्मा, पंकज प्रजापति ने नगर के 52 में से 30 बूथों पर जाकर मुआयना किया। संयोजक गगन गर्ग ने भाजपा के सभी बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और संयोजकों एवं बूथ प्रभारियों से पार्टी हाईकमान के निर्देशों के अनुरूप सक्रिय होने की अपील की है।