फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों को दी फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी

किसानों को दी फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी

Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
किसानों को दी फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी
किसानों को दी फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केे तहत आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जहां गोरखपुर से प्रधानमंत्री के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया वहीं उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि यंत्रों के स्टाल भी लगाए गए।

रविवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राहुल लखनपाल शर्मा ने किसानों को भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। केवीके प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने फसल अवशेष प्रबंधन में वेस्ट डिकम्पोजर के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने हैप्पी सीडर, जीरो टिलेज यंत्र, चॉपर आदि के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर रीता ने महिला समूहों के गठन पर विचार रखे। इस दौरान मैनपाल, अशोक, सतवीर मदनूकी, धर्मवीर पुण्डीर, राकेश, विशेष सैनी, राहुल, सुधीर सैनी, कुलदीप, राजन यादव, वीना, अश्वनी कुमार, राजाराम, सुमित, संजय, सीताराम, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed