{"_id":"5b96c06e867a557ea37f515a","slug":"141536606318-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली छड़ियों की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली छड़ियों की शोभायात्रा
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में बाबा श्री जाहरवीर की प्रतीक चिन्ह छड़ियों के बसेरों की धूम है। श्रद्धालुओं द्वारा बैंडबाजों संग छड़ियों की शोभायात्रा निकाली जा रही है। माधवनगर में छह छड़ियों की पूजा-अर्चना कर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
बृहस्पतिवार को माधवनगर स्थित विष्णु मंदिर पर छह छड़ियां एकत्र हुई। यहां से ढोल नगाड़ों के साथ छड़ियों की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बाबा श्री जाहरवीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। छड़ियों के भक्तों ने मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। माधवनगर निवासी सौरभ गुप्ता के घर पर भंडारे का आयोजन किया गया। अनिल प्रताप सैनी, कवि, पवन, विनोद गौरव, ओम प्रकाश, कमल, विकास शामिल रहे। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर रात्री में बसेरों का आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा बाबा जाहरवीर की कथा सुनाई जा रही है। श्री गुग्गा म्हाडी समिति के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि 18 सितंबर तक रोजाना छड़ियों के बसेरे आयोजित होंगे। 19 सितंबर को मानकमऊ स्थित म्हाड़ी पर मेला लगेगा। सभी 26 छड़ियां नेजे के साथ अंबाला रोड स्थित काल भैरव विश्रामपुरी मंदिर होते हुए म्हाड़ी पर प्रस्थान कर जाएंगी, जहां तीन दिन मेला लगेगा। 21 की शाम छड़ियां वापस लौटेंगी और तीन दिन तक बसेरों का आयोजन किया जाएगा।