{"_id":"5b4ceeb54f1c1b49748b5395","slug":"141531768501-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा में दुकानों से जब्त की गई पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा में दुकानों से जब्त की गई पॉलिथीन
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लागू कराने के लिए नगर पालिका के इओ ने टीम को साथ लेकर बाजार में छापेमारी की। छापेमारी को लेकर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ व्यापारियों ने छापेमारी का विरोध भी किया। मगर इओ की सख्ती की वजह से पॉलीथिन जब्त की गई।
सोमवार को सरसावा नगर पालिका परिषद के इओ राजीव कुमार ने पालिका कर्मियों की टीम को साथ लेकर बाजारो में अभियान चलाकर पॉलीथिन जब्त की। पालिका की टीम सबसे पहले झंडा चौक पहुंची, जहां परचून की अनेक दुकानों पर से पॉलीथिन के पैकेट जब्त किए गए। कई दुकानदारों ने विरोध जताया तथा भविष्य में पॉलीथिन नहीं रखने की बात कही। लेकिन ईओ ने सख्ती से सभी पैकेट जब्त कर लिए। इसके बाद मेन बाजार, सब्जी मंडी, पालिका बाजार, नकुड़ रोड, शू मार्केट, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, रेहड़ी खोमचे आदि पर भी पॉलीथिन की चेकिंग की। हालांकि अनेक स्थानों पर दुकानदारों ने कपड़े के थैलो में सामान बेचना आरम्भ कर दिया है, लेकिन अभी भी बाजार पॉलीथिन से अटा पड़ा है। ईओ राजीव कुमार ने कहा कि दुकानदार अपनी मर्जी से पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दें। अन्यथा भविष्य में जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जएगी।