{"_id":"5b4cede84f1c1b58488b52e0","slug":"141531768296-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर बैन के समर्थन में जन जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन पर बैन के समर्थन में जन जागरूकता रैली
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के समर्थन में सोमवार को नगर निगम और आईटीसी की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते चल रहे थे।
रैली से पहले नगर निगम में सभा की गई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों को पॉलीथिन के नुकसान बताए। साथ ही प्लास्टिक से बने चाय के कप और गिलास का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कल देना है तो पॉलीथिन को छोड़ना होगा। इसके बाद शुरू हुई रैली को नगरायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर निगम से शुरू होकर जीपीओ रोड और कोर्ट रोड से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागी हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी और आईटीसी के अधिकारी मौजूद रहे।