{"_id":"5b4b92f24f1c1b3f748b4fa7","slug":"141531679474-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में जन औषधि केंद्र खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में जन औषधि केंद्र खुले
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में जन औषधि केंद्र खुले
सहारनपुर/सरसावा। मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में रविवार से प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केद्रों की शुरूआत हो गई। इनका उद्घाटन सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने रिबन काटकर किया। इन औषधि केंद्रों पर जेनेरिक दवाएं लागत दाम पर उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि यह केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। यानी रात में जिस समय तमाम मेडिकल स्टोर बंद रहते हैं उस समय में भी जरूरतमंद औषधि केंद्रों से दवा ले सकेंगे।
एसबीडी जिला अस्पताल में पहुंचे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने औषधि केंद्र का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले लोगों को सस्ते इलाज और सस्ती दवाओं का वादा किया था। उसे पूरा किया जा रहा है। जन औषधि केंद्र उसी वादे के तहत खोले जा रहे हैं। जहां लोग सस्ते दाम पर दवाएं प्राप्त कर सकेंगे। प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, डॉ. कुनाल जैन समेत अनेक चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद सांसद शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां भी उन्होंने भारतीय जन औषधि केंद्र का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से जन औषधि केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने इस दौरान सांसद को मेडिकल कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण कराने की मांग की।