{"_id":"5b425e284f1c1b55238b5366","slug":"141531076136-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में वैष्णवी और परगभ बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में वैष्णवी और परगभ बने चैंपियन
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में वैष्णवी और परगभ बने चैंपियन
सहारनपुर। डी रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अंडर-13 बालक और बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में परगभ और बालिकाओं में वैष्णवी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्लब के निदेशक डॉ. रविंद्र राणा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील की। साथ ही खेलों के महत्व के बारे में खिलाड़ियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से एक ओर जहां शरीर स्वस्थ बनता है वहीं खेलों में हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर नाम कमा सकते हैं। इसके बाद हुई प्रतियोगिता में बालकों में परगभ ने सार्थक को हराकर पहला स्थान जीता। विभोर ने साश्वत हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं में वैष्णवी ने शिप्रा को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर ध्रुवी रही। प्रतियोगिता के दौरान हर्षिक कपाही, अमित, संजय अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, अंशुल, दिव्यांश रस्तोगी, नीशु, उज्ज्वल, तुषार आदि मौजूद रहे।