{"_id":"5afdcc5e4f1c1b2b118b47c7","slug":"141526582366-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रलाइज्ड होंगे नगर निगम के ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रलाइज्ड होंगे नगर निगम के ट्यूबवेल
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम शहर भर में बने अपने ट्यूबवेल को सेंट्रलाइज्ड करने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से ट्यूबवेल का संचालन हुआ करेगा। यह सब कंप्यूटराज्ड होगा, जिसकी तैयारी में जलकल विभाग के अधिकारी जुटे हैं।
शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए नगर में कुल 127 ट्यूबवेल हैं, जिनसे 78 हजार घरों में पानी की आपूर्ति करते हैं। ट्यूबवेल पर नगर निगम के कर्मचारी तैनात हैं, जिनपर ट्यूबवेल के चलाने और बंद करने की जिम्मेदारी है। मगर अब स्मार्ट सिटी योजना में चयन के बाद नगर निगम ट्यूबवेल के संचालन की प्रक्रिया को कंप्यूटराइज्ड करने जा रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि वह ट्यूबवेल के संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रहे हैं, जहां से तमाम ट्यूबवेल का संचालन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड होगी, जिसमें कंट्रोल रूम से किसी भी ट्यूबवेल के टैंक में पानी की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने एक साल के भीतर प्रक्रिया के कंपलीट हो जाने की बात कही है।