{"_id":"5af48c574f1c1b87098b903b","slug":"141525976151-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायनात ने जीता क्वीन ऑफ स्टेज शो अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायनात ने जीता क्वीन ऑफ स्टेज शो अवार्ड
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने क्वीन ऑफ स्टेज शो अवार्ड जीतकर एक बार फिर से फिल्म नगरी में सहारनपुर का नाम रोशन किया है। पिछले सप्ताह मुंबई में हुए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड समारोह में उन्हें यह अवार्ड दिया गया।
कायनात अरोड़ा ने मुंबई से अमर उजाला को फोन पर इसकी जानकारी दी। बताया कि समारोह में अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर, सोनम कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस और अरमान मलिक को बेस्ट सिंगर का अवार्ड दिया गया। इन सभी स्टार्स के बीच बेस्ट स्टेज शो अवार्ड दिया गया। कायनात अरोड़ा बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही देश और विदेश में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। कायनात ने बताया कि छह जुलाई को उनकी कॉमेडी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसमें मुख्य भूमिका में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक हैं। कायनात ने इस फिल्म में गाना भी किया है। इसके अलावा तीन अगस्त को कायनात की पंजाबी फिल्म रिलीज होगी, जिसमें पंजाबी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स के साथ कायनात ने काम किया है। इसके बाद कायनात का एक टूर कुवैत के लिए है, जहां वह बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड के कलाकारों के साथ काम करेंगी।