फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हर्षोल्लास से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस

हर्षोल्लास से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस

Tue, 08 May 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस
हर्षोल्लास से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस
विज्ञापन

शाकंभरी। समसपुर नौगांवा स्थित शिव मंदिर का दूसरा वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलाकारों ने प्रभु का गुणगान करते हुए
भक्ति रस की गंगा बहा दी। मंदिर परिसर में पांच कुंडीय महायज्ञ में विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गई।
समसपुर नौगांवा स्थित शिव मंदिर में सोमवार को दूसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में आहूत पांच कुंडीय महायज्ञ में विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी। महायज्ञ पंडित योगेंद्र शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रात में भजनों का सिलसिला शुरू हुआ जो मंगलवार सुबह तक चला। जागरण में उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह ने भजन सुनाकर भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त दूर दराज से आए कंवरपाल भगत, बलबीर भगत ने भी भक्तों को माता रानी के भजन सुनाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त मानव उत्थान सेवा समिति कल्याण आश्रम सहारनपुर से आई साध्वी आराधना बाई एवं करुणा बाई ने संयुक्त रूप से भक्तों को बताया कि संतों का समागम बड़ी मुश्किल से मिलता है। भक्ति का समय निकल गया तो फिर नहीं मिलेगा। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि मनुष्य का जीवन सबसे श्रेष्ठ है। क्योंकि मानव जीवन में सब कुछ संभव है। मनुष्य ही सबसे बुद्धिमान है। क्योंकि ज्ञान, वैराग्य और भक्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है। सत्यपाल चौहान, रघुवीर चौहान ,नेमचंद चौहान ,महेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, तेजपाल चौहान, पूनम चौहान, मनोज गुप्ता, अनीता, सरोज, उषा, अंजू, रुचि, बबली, निशु, रोशन देवी, निधि, बबीता गुप्ता, नीलम गुप्ता, कुमकुम, सुनीता सुमन गुप्ता, मंजू देवी, केला देवी, सविता, अंजना, टीना, नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed