फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा, सदस्यों ने पक्षपात का आरोप लगा दी इस्तीफे की चेतावनी

क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा, सदस्यों ने पक्षपात का आरोप लगा दी इस्तीफे की चेतावनी

Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा, सदस्यों ने पक्षपात का आरोप लगा दी इस्तीफे की चेतावनी
क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा
विज्ञापन


साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। क्षेत्र पंचायत क ी वार्षिक बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार करते कर अपने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दे दी।
बुधवार को ब्लाक मुख्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि गांव संबंधी सभी कार्य पंचायत को सौंप दिए गए हैं। ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी बिना किसी भेदभाव के गांव में विकास कार्य कराए। इसपर राव वसीम, जावेद, सुरेन्द्र, राशिद, धर्मपाल, भूरा, कामरान, राजबीर कश्यप आदि बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर बैठक का बहिष्कार किया। इनका कहना है कि तीन वर्षों से उनके क्षेत्रों में क्षेत्र पंचायत से एक भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। कई बार उन्होंने पेयजल, शौचालय, आवास एवं अन्य विकास कार्यों संबंधी प्रस्ताव रखे परंतु एक भी कार्य आज तक नहीं कराया गया। चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराये गये तो वह आगामी बैठक में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस पर ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम ने कहा कि विकास खंड में विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये का बजट मिल पाता है। इस बजट में वे पूरे ब्लाक में काम करा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन सिंह ने बताया कि विकास खंड साढौली कदीम व मुजफ्फराबाद को जिलाधिकारी ने स्वयं गोद ले रखा है। ऐसे में किसी भी कार्य में कोताही न बरती जाये। एक सदस्य द्वारा बच्चों को पुस्तकें नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने बताया कि पुस्तकें जुलाई माह में मिल पाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी नितिन कदवाल ने बताया कि गर्भवती महिला का आशा के माध्यम से या स्वयं अस्पताल आकर नामांकन कराना चाहिए। गर्भवती महिला को तीन किश्तों में पांच हजार रुपये शासन द्वारा प्रसव के लिए दिए जाते हैं। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. डीआर वर्मा ने पशुओं के वर्ष में दो बार होने वाले टीकाकरण के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीओ मोहकम सिंह, प्रदीप पुंडीर, संदीप कुमार, राजीव सैनी, प्रधान चौ. ताहिर, जसबीर सैनी, विजय शर्मा, संदीप चौहान, सुशील काम्बोज, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

महिला बीडीसी को नहीं मिली बैठने की जगह
साढ़ौली कदीम। क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाग लेने पहुंची एक मात्र महिला बीडीसी अंबेहटा इस्माइलपुर की पपीला को बैठने तक का स्थान नहीं दिया गया। बैठक में काफी देर तक महिला बीडीसी पीछे के दरवाजे पर खड़ी कार्यवाही देखती रही लेकिन जब उसे कही स्थान नहीं मिला तो उसे निराश होकर लौट गई। उसने बताया कि वह पहली बार बैठक में भाग लेने आई थी लेकिन जगह न मिलने के कारण वापिस लौटने को मजबूर हुई।


महिला सदस्यों के स्थान पर आते है उनके पति
विकासखंड में 101 में से 35 महिला बीडीसी हैं। अब इन महिला सदस्यों के बजाए बैठक आदि में महिला सदस्यों के प्रतिनिधि के रूप में पुरूष ही भाग लेते हें। ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम ने बताया कि बीडीओ ने बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर रखी थी जिस कारण सदस्यों को परेशानी हुई होगी। उधर, बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि सभागार सदस्यों की संख्या में अनुपात में छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed