{"_id":"5ad645cf4f1c1b58098b5142","slug":"141523992015-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण सील
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीमों ने मंगलवार को शहर में तीन जगहों पर बने अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इनमें तीन दुकानें, एक हॉल और एक मकान शामिल हैं। प्राधिकरण की ओर से कुछ समय पहले भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे, जिन्हें नजरअंदाज किया गया। ऐसे में मंगलवार को प्राधिकरण की टीमें पुलिस बल को साथ लेकर भवनों को सील करने की कार्रवाई की।
अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई मंगलवार को विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव डीपी सिंह के निर्देश पर हुई। प्राधिकरण की टीम टपरी रोड पर ललिता विहार में नंद किशोर के मकान पर पहुंची। नक्शा स्वीकृत न होने के कारण इस मकान को पहले ही अवैध घोषित कर दिया गया था। सचिव ने दस अप्रैल को मकान को सील करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा जेई विजयपाल सिंह, मेट लाल बहादुर, मेट विश्वास कुमार की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मकान को सील किया। टपरी मार्ग पर ही नसीर के क्षरा दो दुकानों का निर्माण कराया गया। प्राधिकरण की जांच में दुकानें अवैध रूप से बनाई पाई गईं। नौ अप्रैल को सचिव ने दुकानों को सील करने के आदेश जारी किए थे। 17 अप्रैल को विजयपाल सिंह, लाल बहादुर और विश्वास कुमार की टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। इनके अलावा टपरी रोड पर ही शहजाद के द्वारा दुकान और हॉल का निर्माण कराया गया था। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। उक्त निर्माण को सील करने के आदेश नौ अप्रैल को जारी किए गए थे। मंगलवार को उक्त निर्माण को भी सील किया गया। सील करने के बाद तीनों भवनों को पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है।