{"_id":"5ac675bb4f1c1bd6618b5bb4","slug":"141522955707-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे लोगों पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे लोगों पर भड़के डीएम
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे लोगों पर भड़के डीएम
सहारनपुर। आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग लेकर डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों को डीएम के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों को दफ्तर के गेट के सामने खड़ा देख डीएम भड़क उठे। हालांकि बाद में उनका ज्ञापन भी लिया। इसके बाद डीएम के व्यवहार से आहत ब्राह्मण समाज के लोग कमिश्नर से भी मिलने पहुंचे।
सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने तथा आर्थिक व योग्यता के आधार पर सभी को आरक्षण देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे थे। महासभा पदाधिकारियों ने बताया कि जब वह पहुंचे उस समय डीएम अपने कार्यालय में नहीं थे। ऐसे में सभी लोग डीएम दफ्तर के बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि डीएम ने पहुंचते ही गाड़ी से उतरकर उन्हें बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन पर अनपढ़ों की तरह दफ्तर के बाहर जमा होने की बात कहते हुए डीएम खूब भड़क उठे। उन्होंने बताया कि डीएम के ऐसे व्यवहार से सभी लोग आहत हुए। खासकर सीनियर सिटीजन खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। वह डीएम की शिकायत लेकर कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी से भी मिले हैं। उन्होंने इस संबंध में डीएम से बात करने का आश्वासन दिया है। कमिश्नर से मिलने वालों में आरके शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. सुनील शांडिल्य, अमित वत्स, संदीप शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक वत्स, पंडित भरत शर्मा, राजन शर्मा, सुभाष शर्मा, सुधीर शर्मा, राहुल शर्मा, वैभव शर्मा, दुर्गाप्रसाद शर्मा, रमन शर्मा, सौरभ, निशांत शर्मा, लोकेश, अवनीश शर्मा, नेमचंद शर्मा, सीबी शर्मा आदि शामिल रहे।
-------------------------------------
ज्ञापन देने का भी एक सलीका होता है। जो लोग ज्ञापन लेकर पहुंचे थे वह दफ्तर के बाहर भीड़ लगाए हुए थे। जब मैं पहुंचा तो गाड़ी खड़ी करने तक की जगह वहां नहीं थी। इसी वजह से उनको तरीके से आने के लिए कहा गया। दुर्व्यवहार करने की बात निराधार है।
विज्ञापन
पीके पांडेय, डीएम।