फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदू नववर्ष एवं वर्ष प्रतिपदा पर निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन

हिंदू नववर्ष एवं वर्ष प्रतिपदा पर निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन

Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष एवं वर्ष प्रतिपदा पर निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन
गंगोह (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक वर्ष प्रतिपदा महोत्सव और हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में पथ संचलन भी निकलेगा। बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन

आरएसएस के नगर कार्यवाह दीपांशु माहेश्वरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2075 तदनुसार 18 मार्च रविवार को निकलने वाला पथ संचलन श्री रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर से प्रात: 9 बजे से शुरू होगा। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापिस श्री रामबाग मंदिर परिसर में संपन्न होगा। इसके उपरांत वहां आयोजित सहभोज में जिला प्रचारक भूपेंद्र, विहिप जिलाध्यक्ष चौधरी मांगे राम, सेवा प्रमुख तरसपाल, संघ खंड कार्यवाह रोबिन, विहिप प्रांतसह सत्संग प्रमुख संदीप तायल सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed