{"_id":"5aaab64e4f1c1ba4238b571d","slug":"141521137230-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्षेप समाचार -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्षेप समाचार -
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डॉ. अंबेडकर प्रगतिशील युवा मंच का निर्वाचन चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश बौद्घ की देखरेख में संपन्न हुआ। रजत किशोर गौतम अध्यक्ष नियुक्त किए गए, जबकि अर्पित गौतम महामंत्री, सिद्धार्थ गौतम कोषाध्यक्ष और रोहित कुमार बौद्घ लेखा निरीक्षक बनाए गए। राज कुमार को प्रेस प्रवक्ता, बिट्टू मार्शल को उपाध्यक्ष, सचिन गौतम को उप मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में अरुण कुमार, सतीश कुमार, सुदर्शन गौतम, कर्म सिंह गौतम, सुरेंद्र गौतम समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को शामिल किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बेटे ने मां की आंखें दान की
सहारनपुर। किशनपुरा की महावीर गली निवासी 90 वर्षीय कृष्णावंती का 11 मार्च को निधन हो गया था। उनके बेटे जगदीश छाबड़ा ने रोशनी आई बैंक एवं धर्मार्थ चिकित्सालय को फोन कर अपनी मां की आंखें दान करने की इच्छा जताई। डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. अशोक जैन ने मौके पर पहुंचकर कृष्णावंती की आंखों का कॉर्निया निकालकर हिमालयन इंस्टीट्यूट जौली ग्रांट देहरादून भेजा था। वहां 12 मार्च को दो दृष्टिहीनों को ऑपरेशन के माध्यम से कॉर्निया लगाया गया, जो सफल रहा। रोनी आई बैंक अभी तक 596 आंखें प्राप्त कर चुका है।