{"_id":"5aa815144f1c1bae758b53ad","slug":"141520964884-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के बयान पर राज्य कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के बयान पर राज्य कर्मचारियों में रोष
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने बैठक का आयोजन किया। राज्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री के बयान पर रोष प्रकट किया।
जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रश्न पूछा तो प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ने जवाब दिया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है और ना ही इसे पारित करेंगे। मंत्री के बयान से कर्मचारियों में रोष है। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के लिए राज्य कर्मचारी 2005 से संघर्ष कर रहे हैं। अगर सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो अप्रैल माह से चरणबद्ध रूप से आंदोलन किया जाएगा। सरकार को 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जब विधायकों को पेंशन दी जाती है तो कर्मचारियों को भी पेंशन देनी पड़ेगी। विजयपाल सिंह, ओम प्रकाश, राजकुमार, यशपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, सतीश कुमार, राजकुमार, चरण, मुकेश कुमार त्यागी, मनमोहन सिंह, राजेश कुमार, गोपाल सिंह, रमेश चंद शर्मा, प्रमोद बंसल, संजीव कुमार, मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे।