फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बस को ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन

बस को ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन

Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस को ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन
ट्राली से टकराकर पलटी थी कार, सिपाही अमित की मौके पर ही हुई थी मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। कार की रफ्तार सिपाही अमित धामा की मौत का कारण बन गई। अमित धामा कार चला रहा था। एक रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में कार एक ट्राली में जा घुसी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कार हाईवे पर पलट गई। अमित धामा की मौत हो गई थी।
रामपुर मनिहारन में बृहस्पतिवार की रात कार हादसे में मारे गए सिपाही बागपत के ग्राम काठा मऊ निवासी अमित धामा (27 वर्ष) पुत्र उपेंद्र धामा की ड्यूटी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम के लिए लगाई गई थी। अमित जनकपुरी थाना क्षेत्र की राकेश केमिकल चौकी पर तैनात था। अमित धामा अपने साथ पुलिस लाइन में तैनात डायल 100 के सिपाही बागपत के ग्राम बामनौली निवासी अमित तोमर एवं बागपत के ग्राम कंडेरा निवासी टिमली को भी साथ लेकर सहारनपुर से निकला। बताया जा रहा है कि अमित धामा ही अपनी कार को चला रहा था। वह बागपत पहुंचना चाहता था और वहां से ही वाराणसी के लिए रवाना होना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामपुर मनिहारान की तरफ जाते समय नंदपुर पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज बस को ओवरटेक करने के लिए उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान सामने से कोई वाहन आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में आगे जा रहे एक ट्राले के नीचे कार जा घुसी। जिससे अमित धामा कार से अपना संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन

डीआईजी, एसएसपी ने दिया सिपाही अमित के शव को कंधा
फोटो -
सहारनपुर। सड़क हादसे में मारे गए सिपाही अमित धामा का शव पोस्टमार्टम के बाद शहीदी स्मारक पर लाया गया, जहां उसे सभी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की सुबह शव को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर लाया गया। वहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिपाही को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद शव को पुलिस वाहन तक ले जाने के लिए डीआईजी शरद सचान एवं एसएसपी बबलू कुमार ने कंधा दिया। जिसके बाद शव पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया और जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल दोनों पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर
सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में घायल हुए बागपत के ग्राम बामनौली निवासी अमित तोमर एवं बागपत के ही ग्राम कंडेरा निवासी टिमली की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मेडिग्राम से हायर सेंटर के लिए रेफर किए गए टिमली की हालत जस की तस बनी हुई है। जबकि, अमित तोमर की रीढ़ की हड्डी एवं पेट के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो चुका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों की ही हालत गंभीर बनी हुई है। अमित तोमर को एम्स के लिए उसके परिजन लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed