{"_id":"5a9c37ae4f1c1b512f8b553a","slug":"141520187310-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबे भाजपाई
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत व नागालैंड में भारी बढ़त मिलने से गदगद भाजपाइयों ने जश्न मनाया तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
गांव नगला में मंडल अध्यक्ष अनुज राठी के आवास पर दो राज्यों में पार्टी की जीत पर जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सरसावा देहात के मंडल प्रभारी जितेंद्र राठी ने कहा कि यह जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जीतोड़ मेहनत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की विकासवादी नीतियों की जीत है। नकुड़ देहात मंडल कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जिंदल ने त्रिपुरा में पहली बार मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जी जान से जुटने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का गांव-गांव में प्रचार प्रसार करने की अपील की। बैठक में अश्वनी शर्मा, पद्म सिंह, राजेश त्यागी, साहब सिंह, अनूप चंद शर्मा, दीपक, अमित शर्मा, संजय कुमार, विपिन कुमार व डा. बिजेंद्र आदि रहे।