{"_id":"5a94553e4f1c1bd34b8bafca","slug":"141519670590-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेचुरल इनवायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेचुरल इनवायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण में सहयोग
के लिए जागरूक किया
सहारनपुर। नेचुरल इनवायरमेंटल अवेयरनेस सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में पालीथिन और डिस्पोजल सामग्री के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री नदियों और नालों को प्रदूषित कर रही हैं।
सोमवार को ग्राम ढकदेई स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई कार्यशाला में पर्यावरण विशेषज्ञ कमल कश्यप ने कहा कि आज हमारे नदी, नाले, नालियां और सीवरेज सिस्टम डिस्पोजल सामग्री से अटे पडे़ हैं। इसलिए हमें इनके उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इनके स्थान पर प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता भारती ने बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। गीता रानी, मुुनेश मौर्य, सविता रानी, अमित राठी, रुचि देवी सहित अन्य मौजूद रहे।